Sunday, July 28, 2019

दिन बीत जाते हैं सुहानी यादें बन कर बाते रह जाती हैं । 20 हिन्दी शायरी (20 Hindi Shayari)

1. बनकर एहसास मेरी धड़कन के पास रहती हो बनकर तस्वीर मेरी आंखो के पास रहती हो एक बात तो बताओ आज पूछता हूं तुमसे क्या मेरे बिना तुम भी उदास रहती हो !!

2. बातें ऐसे करो की जज्बात कभी कम न हों ख्यालात ऐसे रखो कि कभी गम न हो दिल में अपने इतनी जगह दे देना हमें कि खाली-खाली सा लगे जब हम न हों !!

3. कोई अच्छी सी सजा दो मुझे चलो ऐसा करो रूला दो मुझे तुम्हें भूलूं तो मौत आ जाए दिल की गहराई से ये दुआ दो मुझे !!

4. बहते अश्कों की जुबां नहीं होती लफ्जों में मोहब्बत बयां नहीं होती मिले जो प्यार तो कद्र करना किस्मत हर किसी पे मेहरबान नहीं होती !!

5. किसी न किसी पे किसी को ऐतबार हो जाता है अजनबी कोई शख्स यार हो जाता है खूबियों से नहीं होती मोहब्बत सदा खामियों से भी अक्सर प्यार हो जाता है !!

6. आंखों को जब किसी की चाहत हो जाती है उसे देख के ही दिल को राहत हो जाती है कैसे भूल सकता है कोई किसी को जब किसी को किसी की आदत हो जाती है !!

7. बेखुदी में बस एक इरादा कर लिया इस दिल की चाहत को हद से ज्यादा कर लिया जानते थे वो इसे निभा न सकेंगे पर उन्होंने मजाक और हमने वादा कर लिया !!

8. देखो मेरी आंखो में ये ख्वाब किसके हैं देखो मेरे दिल में तूफान किसके हैं तुम कहते हो मेरे दिल के रास्ते कोई आया नहीं तो फिर ये पैरों के निशान किसके हैं !!

9. दिन बीत जाते हैं सुहानी यादें बन कर बाते रह जाती हैं कहानी बन कर पर प्यार तो हमेशा दिल के करीब रहेगा कभी मुस्कान तो कभी पानी बनकर !!

10. जाना कहा था और कहां आ गए दुनिया में बन कर मेहमान आ गए अभी तो प्यार की किताब खोली थी और न जाने कितने इम्तिहान आ गए !!

11. जिसमें तू नहीं वो मेरी तमन्ना अधूरी है तू जो मिल जाएं तो जिंदगी पूरी है तेरे साथ जुड़ी है मेरी खुशियां बाकी सबके साथ हंसना तो मेरी मजबूरी है !!

12. दिल जब टूटता है तो आवाज नहीं आती हर किसी को मोहब्बत रास नहीं आती ये तो अपने-अपने नसीब की बात है कोई भूलता नहीं और किसी को याद ही नहीं आती !!

13. मुझे तुम से मोहब्बत हो गई है ये दुनिया खूबसूरत हो गई है खुदा से रोज तुम्हें मांगता हूं मेरी चाहत मेरी इबादत हो गई है !!

14. माना की कभी दिल की बात नहीं मानोगे पर आंखो में जो है वो कैसे छुपाओगे वादा रहा ये हमारा तुमसे जब भी दिल में झाकोगे हमारी तस्वीर पाओगे !!

15. तन्हाईयों से नहीं महफिल से डरते है दुनिया से नहीं हम खुद से डरते है यूं तो बहुत कुछ खोया है हमने न जाने क्यों तुम्हें खोने से डरते है !!

16.  नफरत तुम कभी न करना हमसे हम ये सह नहीं पाएंगे एक बार कह देना हमसे ऐतबार नहीं आपकी दुनिया से हंस कर चले जाएंगे !!

17. पनाहों में जो आया हो उस पर वार क्या करना जो दिल हारा हुआ हो उस पे फिर से अधिकार क्या करना मोहब्बत का मजा तो डूबने की कशमकश में है जो हो मालूम गहरायी तो दरिया पार क्या करना !!

18. मोहब्बत की जंजीर से डर लगता है कुछ अपने तकदीर से डर लगता है जो मुझे तुझसे जुदा करती है मुझे उस हाथ की लकीर से डर लगता है !!

19. कमी तो बस इतनी है मोहब्बत के फसाने में जिससे दिल ढूंढता है वो नहीं मिलता है जमाने में यहां सब अपनी अपनी मंजिलों के रास्ते में हैं कोई उलझा है खोने में कोई खोया है पाने में !!

20. मैंने अपनी हर एक सांस तुम्हारी गुलाम कर रखी हैं लोगो मैं ये ज़िन्दगी बदनाम कर रखी हैं अब ये आइना भी क्या काम का मेरे मैंने तौ अपनी परछाई भी तुम्हारे नाम कर रखी हैं !!

No comments:

Post a Comment

तू चाँद मै सितारा होता । 5 हिन्दी शायरी ( 5 Hindi Shayari )

1. तू चाँद  मै सितारा होता आसमान के एक आशियाना में एक आशियाना हमारा होता लोग तुम्हे दूर से देखते नज़दीक से देखने का हक़ बस हमारा होता ।...